Rajasthan smart phone Yojana 2023

 


Rajasthan free smartphone Yojana:

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।


लिस्ट में नाम दर्ज करवाने या नाम चेक करने के लिए 181 पर कॉल करे 


फ्री स्मार्टफोन योजना आवेदन  कौन कौन कर सकता हैं


1. मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में आवेदन

राजस्थान के स्थाई निवासी कर सकते हैं।

2. आवेदन करने वाली महिला चिरंजीवी परिवार

की मुखिया महिला होनी चाहिए।

3. आवेदन करने वाली के पास बताये गए सभी

दस्तावेज होना चाहिए ।  


कैप में जाने से पहले जरूरी कुछ बातें

 

✅ आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, और पैन कार्ड तीनों में नाम सेम होना चाहिए

✅आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, और पैन कार्ड तीनों में नाम सेम 

नहीं है तो पहले नजदीकी ईमित्र पर जाकर अपडेट करवाना होगा

✅ आधार कार्ड और जन आधार कार्ड में नंबर लिंक होना चाहिए

✅ सभी बताए गए दस्तावेज होना जरूरी है

✅ E - KYC होना जरूरी 

✅ हर रोज एक कैप में 1,000 से ज्यादा sms भेजे जाते है आपको sms आए तो ही कैप में जाए 


अब आपको 3 कंपनियों के फोन दिए जाएंगे

NOKIYA 

✅ REALME

   ✅ SAMSUNG



दस्तावेज :-

✓आधार कार्ड,

✓आय प्रमाण पत्र,

✓निवास प्रमाण पत्र,

✓चिरंजीवी कार्ड,

✓जन आधार कार्ड,

✓राशन कार्ड,

✓मोबाइल नंबर

✓E- KYC जरूरी 


आवदेन केसे करे :-

 1.सबसे पहले आपको अपने नजदीकी चिरंजीवी योजना शिविर में जाना होगा.

2.वहां आपको शिविर के नोडल अधिकारी से मिलना होगा.

3.नोडल अधिकारी आपको आवेदन फॉर्म देगा.

4.आपको आवेदन फॉर्म में अपना विवरण भरना होगा.

5.आपको अपने सभी दस्तावेज नोडल अधिकारी को जमा करने होंगे.

6.नोडल अधिकारी आपके आवेदन का सत्यापन करेगा.

अगर आपका आवेदन सही हों जाता है तो आपको फ्री मोबाइल मिलेगा.




राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।


इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।__________________________________

मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।

__________________________________

इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।

__________________________________

महिलाओं को करीब ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और  5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जायेगा 

__________________________________

मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 20 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।

__________________________________

मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।




इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है


इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।


० इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं एवं छात्राएं ही पात्र होगी।


० चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।


० कक्षा 9वीं से 12वीं और कॉलेज व उच्च शिक्षा स्तर की कक्षाओं में पढ़ने वाली बालिकाएं भी स्मार्टफोन का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगी।


० रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 कार्य दिवस पूरे करने वाली परिवार की महिला मुखिया भी इस योजना में शा

मिल होगी।




√कैसे करें ई केवाईसी

अपना आधार कार्ड और जन आधार कार्ड लेकर नजदीकी ईमित्र पर जाकर बड़े ही आसानी से ईकेवाईसी कंप्लीट कर सकते हैं

यदि आप आपके आधार कार्ड से नंबर लिंक है तो आप जन आधार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ई केवाईसी भी कर सकते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान के अंदर cm भजनलाल की 10 गारंटी योजनाएं

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2025

राजस्थान पशुपालन योजना 2025